( आगामी तेईस सितंबर तक चलेगा मेला।)


विगत सोलह सितंबर की शाम को अल्मोड़ा में नंदा देवी मेला का शुभारंभ हो गया है,।
इस मौके पर भारत सरकार में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री, अजय टम्टा महापौर अजय वर्मा , दर्जा राज्य मंत्रीगण, बारामंडल विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी सहित गणमान्य जनप्रतिनिधियों,समाज सेवियों, नंदा देवी मंदिर कमेटी अलमोडा़ के अध्यक्ष मनोज वर्मा की गरिमामयी उपस्थित के साथ पूजा अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।माँ नंदा के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों से पूरा अल्मोड़ा नगर भक्तिमय हो गया।नंदा देवी मेला हमारी आस्था, लोक संस्कृति, परंपराओं और समृद्ध पहाड़ी विरासत का जीवंत स्वरूप है। ऐसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और देवभूमि की संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं।
इस मौके पर नंदा देवी मंदिर परिसर व एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज अल्मोडा़ में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

ADVERTISEMENTS Ad