​मौसम विभाग ने उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इस दौरान क्षेत्र में बारिश के तीव्र दौर भी चल सकते हैं।

​फिलहाल प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। बृहस्पतिवार को नैनीताल में दिनभर मौसम खराब बना रहा। शहर में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रही और देर शाम तक ठंड का असर बना रहा, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।

​दूसरी ओर, मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी में दिनभर खिली धूप ने लोगों को उमस भरी गर्मी से हलकान किया। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad