( नैनीताल जनपद की हल्द्वानी पुलिस को दो नशा तस्करी में मिली सफलता, स्मैक तस्कर को पकड़ने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नगद इनाम दिये जाने की घोषणा।)


प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशामुक्त उत्तराखंड अभियान को सफल बनाने में नैनीताल जनपद कोई कसर नहीं छोड़ रही है। नैनीताल जनपद की हल्द्वानी पुलिस को एक स्मैक तस्कर से लगभग बयासी लाख रुपए की स्मेक पकड़ी गई।

तस्कर को जेल भेजा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी सी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नगद पुरस्कार की घोषणा की । वहीं दूसरे मामले एक व्यक्ति को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया गया है।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टी सी ने एक बयान जारी कर कहा है जनपद पुलिस नशामुक्त उत्तराखंड बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।
देखिये विडियो

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad