(, प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया सम्मान, उत्तराखंड की नौ विभूतियों को सम्मानित किया)


हिन्दुस्तान उत्तराखंड समागम 2026 सम्मान समारोह आज देहरादून में आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में अल्मोड़ा की बेटी अभिनेत्री रूप दुर्गापाल को भी प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया है। रूप दुर्गापाल अल्मोड़ा के जाने-माने चिकित्सक डाक्टर जे सी दुर्गापाल की पुत्री है। यह सम्मान अल्मोड़ा शहर के लिए एक खुशी का अवसर है। रुप दुर्गापाल को बधाई का सिलसिला जारी है।
इसके अलावा इस सम्मान से सेवा निवृत्त आई पी एस बिमला गुंज्याल, खड़क सिंह रावत पूर्व आयकर उपायुक्त, सेवानिवृत्त कर्नल यशपाल सिंह नेगी, अभिनेता हेमंत पांडे, अभिनेता अभिलाष थपलियाल, क्रिकेटर राधवी बिष्ट, क्रिकेटर मंयक मिश्रा, ब्लाइंड फुटबॉल टीम कप्तान शैफाली रावत को सम्मानित किया है।
हिम शिखर परिवार की तरफ से सभी को हार्दिक बधाई

ADVERTISEMENTS Ad