(डी फैशन बुटीक की दुकान से 10 लाख की 05 किलो चरस बरामद, 02 तस्कर गिरफ्तार)

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशनमें नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहतकाठगोदाम पुलिस एवं ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ANTF/STF कुमाऊं काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो 02 ग्राम अवैध चरस बरामद की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपयेहै।गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल, उम्र 50 वर्ष।बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 44 वर्ष।पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 62/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।जांच में यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि बरामद चरस बागेश्वर क्षेत्र से लाकर सप्लाई की गई थी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस टीम में उ0नि0 दिलीप कुमार – थाना काठगोदाम
उ0नि0 विनोद जोशीANTF/STF कुमाऊं
कानि0 वीरेन्द्र चौहान – ANTF/STF कुमाऊं
कानि0 कारज सिंह – थाना काठगोदामकानि0 प्रमोद कुमार – थाना काठगोदाम रहे।

ADVERTISEMENTS Ad