( वादकारियों और प्रभावित व्यक्तियों में दिखा उत्साह, प्री लिटिगेशन मामलों के सुलह समझौता कराने में जजों ने किया प्रोत्साहित)

Advertisement


अल्मोड़ा में सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की पहल पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे वादकारियों , और न्यायालय में मामले आने से पहले आने वाले प्री लिटिगेशन मामलों में सुलह समझौता कराने में जजों ने प्रोत्साहित कर सुलह समझौता कराने का प्रयास किया।


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष जिला जज श्रीकांत पाण्डेय ने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के सुलह समझौता अभियान हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजन और राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से/ स्थायी लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौता कराने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आम जन मानस को प्रशिक्षित व प्रेरित करने का कार्य काफी समय पहले से किया जा रहा है जनता को समझाया जा रहा कि लोक अदालत के माध्यम से समझौता कर मुकदमेबाजी से बचा जाय, तथा जो मामले न्यायालय में चल रहे हैं उनको लोक अदालत में समझौता कर मुकदमेबाजी खत्म की जा सकती है और कोर्ट फीस भी वापस ली जा सकती है।जनता को जागरूक करने का राष्ट्रीय लोक अदालत में अच्छा परिणाम सामने आ रहा है।
शचि शर्मा सिनियर सिविल जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने बताया
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार दिनांक 13 दिसम्बर, 2025 को जनपद के समस्त न्यायालयों / वाहय न्यायालयों एवं तहसील न्यायालयो में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों के निस्तारण हेतु जनपद अल्मोड़ा हेतु 04 बैच एवं वाहय न्यायालयों हेतु 02 बैच तथा कुल 06 बैच बनायी गयी।जनपद न्यायालय अल्मोड़ा में मामलों के निस्तारण हेतु जिला एवं सत्र न्यायाधीश की गठित बैंच संख्या 01 के समक्ष निस्तारण हेतु जिला एवं सत्र न्यायालय अल्मोड़ा के न्यायालय से सम्बन्धित एन०आई०एक्ट से सम्बन्धित 03 बाद, एम०ए०सी०पी० से सम्बन्धित ०३ बाद, सार्वजनिक उपयोगिता सेवा से सम्बन्धित 02 वाद व अन्य सिविल वाद से सम्बन्धित 02 वाद तथा कुल 10 लम्बित वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा एन०आई०एक्ट से सम्बन्धित 03 वाद, एम०ए०सी०पी० से सम्बन्धित 03 वाद, सार्वजनिक उपयोगिता से सम्बन्धित 02 बाद एवं अन्य सिविल वादों से सम्बन्धित 02 वाद तथा कुल 10 लम्बित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें कुल सुलह समझौता राशि रुपया 38,12.714/-रही।परिवार न्यायाधीश अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 02 के समक्ष निस्तारण हेतु परिवार न्यायालय अल्मोड़ा के वैवाहिक वाद/पारिवारिक वाद से सम्बन्धित कुल 12 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा परिवार न्यायालय के वैवाहिक वाद/पारिवारिक वाद से सम्बन्धित कुल 12 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें कुल सुलह समझौता राशि रुपया 4,57,900 /- रही।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की गठित बैच संख्या 03 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के किमिनल कम्पाउण्डेबल से सम्बन्धित ०७ वाद, कम्पाउण्डेबल ट्रेफिक चालानसे सम्बन्धित 24 वाद एवं 01 अन्य वाद तथा कुल 28 लम्बित वाद एवं न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा के किमिनल कम्पाउण्डेबल से सम्बन्धित 02 वाद, एन०आई०एक्ट से सम्बन्धित 06 वाद एवं कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक बालान से सम्बन्धित 15 वाद तथा कुल 23 लम्बित मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा उक्त न्यायालयों से सम्बन्धित क्रिमिनल कम्पाउण्डेबल के 05 मामलों, एन०आई०एक्ट से सम्बन्धित 06 मामलों, कम्पाउण्डेबल ट्रेफिक चालान से सम्बन्धित 39 मामलों एवं अन्य वाद से सम्बन्धित 01 मामले कुल 51 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें कुल सुलह समझौता राशि 27.55.231/-रुपया रही।
सिविल जज (सी०डि०), अल्मोड़ा की गठित बैंच संख्या 04 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (सी०डि०), अल्मोड़ा व सिविल जज (जू०डि०) अल्मोड़ा से संदर्भित कम्पाउण्डेबल ट्रेफिक चालान से सम्बन्धित 10 लम्बित वाद निस्तारण हेतु रखे गये तथा बैंक से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन मामलों से सम्बन्धित कुल 217 मामले निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा उक्त न्यायालयों से सम्बन्धित कुल 10 लम्बित वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें कुल सुलह समझौता धनराशि 17,800/- रुपया रही एवं बैंक प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित 217 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया. जिसमे कुल सुलह समझौता धनराशि रुपया 1,48,78,700/-रही।
सिविल जज (जू०डि०) द्वाराहाट की गठित बैच संख्या 05 के समक्ष निस्तारण हेतु सिविल जज (जू० डि०) द्वाराहाट से सम्बन्धित समस्त लम्बित वाद एवं उक्त क्षेत्रान्र्तगत आने वाले बैंक प्री-लिटिगेशन बाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैंच द्वारा सिविल जज (जू०डि०) द्वाराहाट से सम्बन्धित 03 किमिनल कम्पाउण्डेबल वाद, एन०आई०एक्ट से सम्बन्धित 02 बाद, वैवाहिक याद से सम्बन्धित 01 वाद, कम्पाउण्डेबल ट्रैफिक चालान से सम्बन्धित 02 वाद एवं अन्य वाद से सम्बन्धित 04 वाद तथा कुल 12 लम्बित मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया, जिसमें कुल सुलह समझौता धनराशि रुपया 10,95,500/- रही।सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत की गठित बैंच संख्या 6 के समक्ष निस्तारण हेतु न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रानीखेत, सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत, से सम्बन्धित समस्त लम्बित बाद एवं उक्त क्षेत्रान्र्न्तगत आने बाले बैंक प्री-लिटिगेशन वाद निस्तारण हेतु रखे गये। उक्त गठित बैच द्वारा सिविल जज (जू०डि०) रानीखेत से सम्बन्धित एन०आई०एक्ट से सम्बन्धित 13 वाद, वैवाहिक वाद से सम्बन्धित 02 वाद तथा कुल 15 वादों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर किया गया जिसमें सुलह समझौता धनराशि रुपया 1,06,81,734/-रही। आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 110 लम्बित वादों एवं बैंक के प्री-लिटिगेशन से सम्बन्धित 217 मामलों का निस्तारण करते हुए लम्बित वादों में कुल सुलह समझौता धनराशि रुपया 1,88,20,879/- एवं प्री-लिटिगेशन सम्बन्धित मामलों में कुल सुलह समझौता धनराशि 1,48,78,700/-/- रुपया रही।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad