(हर माह सफाई का लिया संकल्प)

जल संरक्षण जल संवर्धन में अल्मोड़ा यूथ क्लब ने एक अनूठी पहल की है। इस संस्था ने प्रत्येक माह नौलों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया है जो एक सराहनीय कदम है। इस अभियान के चलते क्लब के सदस्यों ने पांडे खोला स्थित हाइडिल नौले में नौला संरक्षण अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में 18 युवा साथियों और 5 फाउंडेशन सदस्यों ने भागीदारी की। युवाओं ने नौले के आसपास फैले कूड़े को एकत्रित कर सफाई की तथा प्राकृतिक जलस्रोतों के संरक्षण का संदेश दियाइससे पूर्व भी यूथ क्लब की ओर से नौले के आसपास वृक्षारोपण किया गया था।

बरसात के बाद क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए युवाओं ने महसूस किया कि पौधरोपण के साथ-साथ नौले की नियमित सफाई और देखभाल भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस एक्शन प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया।स्वच्छता अभियान के बाद युवाओं ने गोल घेरे में बैठकर नौला संरक्षण, पर्यावरण और प्राकृतिक जलस्रोतों के महत्त्व पर चर्चा की। युवाओं ने कहा कि नौले हमारी प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैं। इनके संरक्षण के लिए केवल एक दिन की सफाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि निरंतर प्रयास और सामुदायिक सहभागिता जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान सभी युवा साथियों ने हाइडिल नौले के आसपास प्रत्येक माह नियमित सफाई अभियान चलाने का संकल्प लिया। साथ ही पूर्व में लगाए गए पौधों की देखभाल और आवश्यकता के अनुसार नए पौधे लगाने पर भी सहमति बनी। इस पुनीत अभियान में स्थानीय दुकानदारों ने भी सहयोग का आश्वासन दिया।

उन्होंने नौले के आसपास स्वच्छता बनाए रखने और लोगों को कूड़ा न फैलाने के लिए जागरूक करने की बात कही। इस अवसर पर जगमोहन ने युवाओं से संवाद कर उनके प्रयासों के उद्देश्य, सामाजिक महत्त्व और स्थानीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।कार्यक्रम में यूथ क्लब के सदस्य मयंक,किरन,सोनी,शिव,मोहित,अक्षय,साक्षी,रिकी,हिमांशु,सौरभ,सतीश,ज्योति, सिमरन जगमोहन,संदीप, अभिषेक आदि ने भाग लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad