देहरादून। विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 3.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर दी गई। उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी भी बना दी गई। रानीपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अंशुल राणा निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मित्र अभिषेक के माध्यम से उसकी पहचान हरजोथ सिंह बेदी से हुई थी। अभिषेक ने बताया था कि हरजोथ विदेश में नौकरी

उसके माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन कर रहे हैं। आरोप है कि हरजोथ ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर अंशुल के पंजाब नेशनल बैंक खाते से कुल 4.50 लाख रुपये अपने एक्सिस बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोप है कि बार-बार रुपये वापस मांगने पर उसने केवल 1.05 लाख रुपये लौटाए और शेष 3.45 लाख रुपये वापस नहीं किए। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर अंशुल को डराने और कानूनी कार्रवाई से रोकने के लिए उसके रिज्यूमे से फोटो और व्यक्तिगत विवरण लेकर इंस्टाग्राम पर उसके नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाई। इंस्टाग्राम रिकॉर्ड से फर्जी अकाउंट के यूके में बनाए जाने की जानकारी सामने आई। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad