( तीन दिवस महोत्सव में अनेक विधाओं पर जानी मानी हस्तियां शामिल होंगी, )


ग्रीन हिल ट्रस्ट अल्मोड़ा की वसुधा पंत ने बताया कि आगामी तीस अक्टूबर से एक नवम्बर तक अल्मोड़ा के ऐतिहासिक मल्ला महल में अल्मोड़ा लिट्रेचर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह चौथा वार्षिक आयोजन है। पूर्व वर्षों की भांति इस साल भी यह महोत्सव साहित्य संस्कृति व कला व ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को समर्पित रहेगा।

इस मौके पर एक स्मारिका का भी विमोचन किया जायेगा। तीन दिवस के आयोजन में अनेक सत्रों में जाने माने साहित्यकार, वैज्ञानिक व बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी अपने विचार साझा करेंगे।
वसुधा पंत ने कार्यक्रम का फोल्डर जारी कर अधिक से अधिक संख्या में आ कर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad