देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश के नौ पहाड़ी जिलों में दो नवंबर तक हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है।
मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।राज्य के बाकी मैदानी जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा। विभाग ने फिलहाल किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की है। पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।