गरमपानी: शहीद श्री खेमचन्द्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में बुधवार को आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता में हुई इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं से निपटने के लिए जागरूक करना था।

बेतालघाट महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का हुवा आयोजन

मुख्य वक्ता एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नैनीताल के सर्च एंड रेस्क्यू मास्टर ट्रेनर नवीन चन्द्र ने विद्यार्थियों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, वनाग्नि और आकाशीय बिजली जैसी आपदाओं से बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के उपाय भी साझा किए।

नोडल अधिकारी डॉ. तरुण कुमार आर्य ने पहाड़ी क्षेत्रों में भूकंपरोधी निर्माण मानकों के पालन पर जोर दिया। इस दौरान सभी के मोबाइल फोन में ‘भूदेव’ और ‘सचेत’ ऐप डाउनलोड कराकर उनके उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad