( आदर्श आचार संहिता व आय व्यय निगरानी पर मुख्य कोषाधिकारी जगत मोहन जोशी ने विशेष जोर दिया)

आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के सफल संपादनार्थ समस्त सहायक व्यय प्रेक्षकों, स्थैतिक निगरानी प्रभारियों, उड़न दस्ते में लगे कार्मिकों, वीडियो टीम, व्यय लेखा दलों को आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

इस दौरान सभी दलों को उनके कार्यों एवं आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन उत्तराखंड के निर्देशों का पालन करने तथा सभी दिशा निर्देशों का पालन करने के तरीके बताए गए।

मुख्य कोषाधिकारी जगत मोहन जोशी ने उम्मीदवारों द्वारा खर्च किए जाने एवं उनके द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों पर निगरानी करने समेत अन्य जानकारियां प्रदान की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad