राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अल्मोड़ा द्वारा आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के 60 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्रभाव, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तारादत्त भट्ट, विभाग कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में मेधावी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सफलता का वास्तविक उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करना भी है।

उन्होंने छात्रों को निरंतर अध्ययन, चरित्र निर्माण तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा “भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय ज्ञान प्रणाली पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-202 पर आधारित इस पुस्तक का लेखन श्री अरविन्द चन्द्र जोशी, डॉ. आराधना शुक्ला एवं डॉ. रुचि तिवारी द्वारा किया गया है।

वक्ताओं ने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा और भारतीय ज्ञान प्रणाली को नई शिक्षा नीति के माध्यम से पुनः शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है तथा यह पुस्तक इस दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान है कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण मेधावी छात्र सम्मान के अंतर्गत अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न विद्यालयों—स्प्रिंग डेल्स स्कूल, विवेकानन्द इण्टर कॉलेज, कूर्मांचल अकादमी, महर्षि विद्या मंदिर, बीयरशीबा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज—के कुल 60 मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा सभी छात्रों को सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं

ADVERTISEMENTS Ad Ad