देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के कारण संपर्क मार्गों पर मलबा और पत्थर गिरने से आवागमन बाधित हो गया है, वहीं कई स्थानों पर पुल बह जाने से गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

बारिश से उत्पन्न हालातों को देखते हुए मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जैसे जनपदों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा शेष जिलों में भी कहीं-कहीं तेज बारिश की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट लागू किया गया है।मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लगातार हो रही बारिश ने पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाओं की आशंका भी बढ़ा दी है, जिससे लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad