(*हरियाणा- CGST सुपरिंटेंडेंट के पद पर तैनात था,
** घर ₹1.86 करोड़ कैश मिला:सोने की ईंटें और विदेशी करंसी बरामद;
***2 दिन पहले ₹10 लाख लेते पकड़ा था।)

पंचकूला हरियाणा में एक कलयुगी अधिकारी लवकुश का मामला सुर्खियों में आ रहा है।पंचकूला में 10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) सुपरिंटेंडेंट लवकुश कुमार के घर से CBI को करीब 1.86 करोड़ रुपए मूल्य की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण/ईंटें और विदेशी करंसी मिली है।


इसके अलावा आरोपी अधिकारी और उसके परिजनों के नाम पर बेनामी संपत्तियों, बैंक खातों और निवेश से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
CBI ने 20 नवंबर को आरोपी के घर छापेमारी की थी। एजेंसी ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी कर इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
CBI द्वारा जारी तस्वीर में 100 रुपए की 8, 200 रुपए की 5, 500 रुपए की 30 और विदेशी करंसी की 5 गड्डियां दिखाई दे रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad