(सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अलमोडा़ के विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट के निर्देशन में प्रतिभाग किया। )

लोक भवन देहरादून में’युवा संवाद कार्यक्रम’ में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, टीम मैनेजर और कुलपति प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट द्वारा प्रतिभाग किया गया। कुलपति प्रो. बिष्ट ने बताया कि विश्वविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों और युवा प्रतिभाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘युवा संवाद कार्यक्रम’ में विश्वविद्यालय के मा. कुलपति, विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से टीम मैनेजर महिमन जोशी, विद्यार्थियों में आकांक्षा चंद, कंचन भंडारी, हर्षित पंत, दीपांशु जोशी, अक्षत दीक्षित, जयशंकर भट्ट, कुमारी मंजू, राजन गिरी, ज्योति शाही, योगेश कुमार, निकिता सोनी, अंजलि कठायत, अंजलि सामंत शामिल हुए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad