
( मानवाधिकार संरक्षण, महिला, बाल, दिव्यांग, व वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण की योजनाओं का धरातल पर कार्य हो।)
अल्मोड़ा/ नैनीताल राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक (Special Rapporteur) श्रीमती शोमिता बिस्वासकी अध्यक्षता में शुक्रवार को नैनीताल क्लब, मल्लीताल में जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनपद के समस्त विभागों द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, महिला, बालक, वृद्ध, दिव्यांग एवं समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं की विभागवार प्रस्तुति (PPT) के माध्यम से समीक्षा की गई।बैठक में महिला कल्याण विभाग, नैनीताल के अंतर्गत पंजीकृत राजकीय संस्थाओं संप्रेषण गृह (किशोर), राजकीय संप्रेषण गृह (किशोरी), राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र, राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण आदि की विस्तृत जानकारी ली गई।बिस्वास ने कहा कि सभी नाबालिग बालक और बालिकाओं का समय सीमा के अंतर्गत निरीक्षण किया जाए।
और सरकार द्वारा संचालित प्रत्येक योजना व अन्य सुविधाओं का लाभ उन्हें समय पर प्रदान किया जाए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए तथा आश्रय गृहों, बाल कल्याण समिति एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई की व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जाए उन्होंने आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि वह इन सभी बालक बालिकाओं हेतु मर्म चिकित्सा व अन्य चिकित्सा के माध्यम से भी उन्हें जोड़ने का प्रयास करें ताकि वह शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहें उन्होंने कहा कि लंबित जो भी समस्या है उनके शीघ्र निराकरण हेतु प्रस्ताव तैयार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी आवश्यकताओं को सुचारू रूप से चलाया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट जिला औषधि निरीक्षक अर्चना उप्पल जिला समग्र शिक्षा अधिकारी अमित सनवाल जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ कृष्णा सिंह नपचयाल पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी बाल कल्याण पुलिस अधिकारी निशु गौतम, उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर सब इंस्पेक्टर चंपा जोशी जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा धरोहर बाल आश्चय ग्रह प्रकाश पांडे पंचायती राज अधिकारी असलम अली सहायक लेबर कमिश्नर सुनील तिवारी बाल कल्याण समिति सदस्य गणेश बिष्ट* स्वास्थ्य,के अलावा समन्वयक सहित समस्त संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का समन्वय जिला प्रोबेशन अधिकारी, नैनीताल वर्षा आर्या द्वारा किया गया।




























