( मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अठारह लोगों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त, उत्तराखंड से सचिन दिक्षित प्रदेशाध्यक्ष व एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त)

समूचे देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा के हाथ मजबूत करने के उद्देश्य से गठित भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने विगत दिवस सभी प्रदेशाध्यक्ष की बैठक लेकर तुरंत भाजपा समर्थक मंच का पुनर्गठन किया है।

अठारह प्रदेश अध्यक्ष को मनोनीत कर,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन का पुनर्गठन कर कहा कि मंच एक करोड़ सदस्य बना “कमल मय सम्पूर्ण भारत”, का स्वप्न पूरा करेगा, तथा देश के अंतिम छोर तक सदस्यों को जोड़ कर प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा के हाथ मजबूत करेगा।

उन्होंने सभी प्रदेशाध्यक्ष से अपील की यथाशीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर सदस्यता अभियान शुरू कर लक्ष्य प्राप्त करने में भागीदारी कर संगठन को मजबूत करने में मदद करें। उत्तराखंड राज्य से प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सचिन दिक्षित व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल अलमोडा़ को दिया गया। देखिए लिस्ट

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad