(24 घंटे के भीतर केबिल चोरी का खुलासा, करीब 5 लाख रुपये कीमत की 06 बंडल विद्युत केबिल बरामद,चौखुटिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, फरार सब-कॉन्ट्रैक्टर दबोचा)
दिनांक 31.07.2026 को वासुदेव चिलकोटी पुत्र चंद्रमणि चिलकोटी, निवासी जनपद चम्पावत, मैनेजर, मैसर्स एस.जे. ट्रांसफॉर्मर्स एल.एल.पी., आगापुर, रामपुर द्वारा कोतवाली चौखुटिया में बताया गया कि उनकी कंपनी द्वारा मासी-चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है। दिनांक 29.07.2026 को कार्यस्थल का निरीक्षण करने पर विद्युत केबिल के 06 ड्रमों में से काफी मात्रा में केबिल चोरी होना पाया गया। उक्त कार्य सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत पुत्र यादराम को दिया गया था, जिसकी घटना में संलिप्तता की आशंका है। रंजीत घटना के बाद से वह बिना सूचना के कार्यस्थल से फरार है।कोतवाली चौखुटिया में एफआईआर संख्या-17/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सचेन्द्र यादव के सुपुर्द की गई। चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मामले का संज्ञान लेकर संबंधितो को चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण करने व नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये थे।जिसके क्रम में *सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चौखुटिया श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।मात्र 24 घंटे के भीतर अभियुक्त रंजीत को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई करीब ₹5 लाख कीमत की 06 बंडल विद्युत केबिल बरामद की गई।अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्तरंजीत उम्र-28 वर्ष पुत्र यादराम, निवासी ग्राम यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को 06 बंडल विद्युत केबिल व केबिल कटर( अनुमानित कीमत – करीब ₹5,00,000/-) के साथ
गिरफ्तार किया गयापुलिस टीम में उ0नि0 सचेन्द्र यादव, कोतवाली चौखुटिया अ0उ0नि0 दीवान सिंह कोरंगा, कोतवाली चौखुटिया कांस्टेबल संदीप कुमार, कोतवाली चौखुटिया कांस्टेबल राजेश भट्ट, एसओजी अल्मोड़ा थे।