खैरना। खैरना चौराहे पर लंबे समय से खुली नाली के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस गंभीर जनसमस्या को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा कुछ समय पहले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया गया था।

व्यापार मंडल की इस सक्रिय पहल पर एनएच विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया है। विभाग के निर्देश के बाद जेआरडी (JRD) कंपनी द्वारा मौके पर मुस्तैदी से कार्य शुरू कर दिया गया है। नाली निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों, वाहन चालकों और आम जनता में खुशी का माहौल है।
कार्य पूरा होने के बाद इस व्यस्त चौराहे पर होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना काफी हद तक कम हो जाएगी और लोगों का आवागमन भी पूरी तरह सुरक्षित हो सकेगा। कार्य शुरू होने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल (खैरना, गरमपानी, रातीघाट, छड़ा, चमड़िया) के अध्यक्ष नीरज जलाल एवं समस्त पदाधिकारियों ने एनएच विभाग और जेआरडी कंपनी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।

















