(प्रत्येक वर्ष एक महिला और पुरुष को सम्मानित किया जाता है, प्रोफेसर जे एस बिष्ट और लता पांडेय इस वर्ष सम्मानित होंगी)
Advertisement

अल्मोड़ा की जानी-मानी समाजिक संस्था “डे केयर संस्था” अन्तर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके परविगत कई वर्षो से दो हस्तियों को सम्मानित करती चली आ रही है।प्रत्येक वर्ष एक महिला और पुरुष को सम्मानित किया जाता है, संस्था के अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी और सचिव मोहन चन्द्र कांडपाल ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर कहा कि प्रोफेसर जे एस बिष्ट और लता पांडेय इस वर्ष सम्मानित होंगी।

गांधी जयंती और अंतराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के मौके पर पद संचालन के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि आलोक कुमार पाण्डेय जिलाधिकारी अलमोडा़ तथा विशिष्ट अतिथि देवेन्द्र पींचा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा होंगे।
Advertisement


