( सर्व दलीय संघर्ष समिति आठ साल से धरना प्रदर्शन कर रही, सरकार के वायदे झूठे साबित हुए)

Advertisement

एक तरफ उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है, दूसरी तरफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाप्त करने के लिए आठ साल से आंदोलन सरकारों कान में जूं तक नहीं रेंगी। ये बात सर्वदलीय संघर्ष समिति के संयोजक पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कही, जोशी ने कहा,सर्व दलीय संघर्ष समिति आठ साल से धरना प्रदर्शन कर रही, सरकार के वायदे झूठे साबित हुए।

भाजपा सरकार इस तरफ गंभीर नहीं है। एक तरफ तो स्थानीय निकाय की आय बढ़ाने की बात होती है दूसरी तरफ प्राधिकरण थोप नगर पालिका/ नगर निगम की आय प्रभावित की जा रही। पार्षद हेम चन्द्र तिवारी ने कहा इस बात को नगर निगम की बैठक में उठाया गया, लेकिन मेयर गंभीर नहीं हुये।

पूर्व की भांति गांधी पार्क में साप्ताहिक धरना प्रदर्शन किया गया, धरने पर बैठे कुछ लोगों ने अपनी बात कुछ यूं कहीं देखिये विडियो।आज धरना प्रदर्शन में प्रकाश चन्द्र जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, प्रताप सिंह सत्याल, भारत पांडेय, प्रतीक पांडेय, रोबिन मनोज भंडारी, अख्तर हुसैन, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad