
( हल्द्वानी, भवाली, भीमताल, कैंची धाम में यातायात/ डाइवर्जन प्लान जारी)
दिनांक 21/03/2026 को वीवीआईपी श्री राजनाथ सिंह मा0 रक्षा मंत्री भारत सरकार के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत भवाली/भीमताल/ कैंची धाम क्षेत्रांतर्गत कंटीजेन्सी रूट के दृष्टिगत यातायात/डायवर्जन प्लान
भारी वाहनों का डायवर्जन (यथा मालवाहक/यात्री वाहन)
1- वीआईपी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को भीमताल मोड (काठगोदाम )से वाया ज्यौलीकोट- गेठिया- भवाली नया बाईपास से होकर भेजा जायेगा।
2- पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहनों को भवाली नया बाईपास- गेठीया- ज्यौलीकोट से होकर भेजा जायेगा।
छोटे वाहनों का डायवर्जन –
1- वीआईपी भ्रमण के दौरान हल्द्वानी की ओर से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहनों को भीमताल मोड (काठगोदाम) से वाया ज्यौलीकोट- गेठिया- भवाली नया बाईपास से होकर भेजा जायेगा।
2- पर्वतीय क्षेत्रो से हल्द्वानी की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहनों को भवाली नया बाईपास- गेठीया- ज्यौलीकोट होकर भेजा जायेगा।
3- पिथौरागढ/चम्पावत की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के वाहनों को वीवीआईपी मूवमेंट के 15 मिनट पहले खुटानी बैण्ड से 200मी0 पीछे की ओर रोका जायेगा तथा वीवीआईपी के अपने गंतव्य स्थान पर पहुचने के उपरान्त उक्त वाहनों को छोडा जायेगा।
4- वीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कंटीजेन्सी मार्ग भीमताल मार्ग पर समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। जब वीवीआईपी फ्लीट घोडाखाल स्कूल से हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेगी भवाली/भीमताल मोटर मार्ग में जीरो जोन किया जाएगा।
5- घोड़ाखाल,रामगढ़ की ओर से आने वाले वाहन जो हल्द्वानी अन्य मैदानी जनपदों को जाना चाहते है उन्हे वाया ज्यौलीकोट मोटर मार्ग से गंतव्य हेतु भेजा जायेगा।
6- वीवीआईपी के गंत्वय स्थान पर पहुंचने के उपरान्त यातायात को सामान्य किया जाएगा।
7- आमजनमानस से अनुरोध है कि उक्त तिथि को असुविधा से बचने के लिए दिये गये ट्रैफिक प्लान का अनुसरण कर अपनी यात्रा का सुभारंभ करें।
पार्किंग व्यवस्था-
1- उच्चाधिकारियों के वाहनो की पार्किंग घोडाखाल सैनिक स्कूल भोजनालय के पास स्थित मैदान मे की जायेगी।
2- जनता के वाहनों हेतु पार्किंग घोडाखाल मन्दिर के पास स्थित मैदान में की जायेगी।
मा0 रक्षा मंत्री, भारत सरकार महोदय के हल्द्वानी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामान्य वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान
नोट– यह रूट/डायवर्जन प्लान दिनांक-21.03.2026 को समय प्रातः 10:00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
A. भारी वाहनों हेतु प्लांन
दिनांक 21.03.2026 को समय 07:00 बजे से रात्रि 21ः00 बजे तक सम्पूर्ण हल्द्वानी शहर क्षेत्र मेें समस्त प्रकार के भारी माल वाहन वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
समस्त खनन गेट पूर्णत: बंद रहेंगे।
आवश्यक सेवा से सम्बन्धित समस्त छोटे/बड़े वाहन भी अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गो का प्रयोग करेंगे।
B.रोडवेज बसों एवं निजी बसों हेतु प्लान
1.रामपुर रोड/बरेली रोड/कालाढूंगी रोड से आने वाली समस्त प्रकार की रोडवेज की बसें अपने निर्धारित रूट से होते हुए रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी तक आ सकेंगी।
2.पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली रोडवेज/केमू की बसें नारीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलापार रोड से तीनपानी फ्लाईओवर से मंडी तिराहा से सिंधी चैराहा होते हुए रोडवेज स्टेशन को आयेंगी।
3.रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली बसें रोडवेज पूर्वी गेट से वर्कशाॅप लाईन होते हुए त्रिलोक पैट्रोल पंप तिराहा से एसडीएम कोर्ट तिराहा से नैनीताल बैंक तिराहा होते हुए रोडवेज पश्चिमी गेट से सिंधी चौराहा से गांधी इंटर काॅलेज तिराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।
4. रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली रोडवेज/केमू की बसें रोडवेज पूर्वी से ताज चैराहा होते हुए गोलापुल से नारीमन होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगी।
5. रामपुर रोड/बरेली रोड से आने वाली सिडकुल/अन्य निजी बसें होंडा शोरूम तिराहा तक आ सकेंगी।
वहाॅ से सवारी उतारकर वापस की जायेंगी अथवा तीनपानी बाईपास से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से काॅलटैक्स तिराहा तक आ सकेंगी, वहीं से वापस की जायेंगी।
6. कालाढूंगी रोड से आने वाली सिडकुल/अन्य निजी बसें लालडाॅट तक आ सकेंगी, वहीं से वापस की जायेंगी।
C. हल्के वाहनों हेतु प्लान
1. बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम अपने गन्तब्य को जायेंगे।
जो वाहन शहर की ओर आ जाते है वे मंडी तिराहा से डायवर्ट होकर शनि बाजार होते हुए इन्द्रानगर कट से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा काठगोदाम से अपने गन्तब्य को जायेेंगे।
2. रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन दिनेशपुर मोड (पंतनगर तिराहा) से एन0एच0 109 होते हुए नगला तिराहा से लालकुआं से बरेली रोड होते हुए तीनपानी से गोलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। जो वाहन शहर हल्द्वानी की ओर आ जाते है व गन्ना सेंटर से डायवर्ट होकर बरेली रोड तीनपानी से गौलापार रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अन्य वाहन टीपी नगर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड तीनपानी से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
3. कालाढूंगी रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहन कालाढूंगी नैनीताल तिराहा से डायवर्ट होकर मंगोली होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे और अन्य वाहन ऊॅचापुल/लालडाॅट तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से काॅलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।
4. नैनीताल रोड से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए तीनपानी से अपने गन्तब्य को जायेंगे एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के छोटे वाहन काॅलटैक्स तिराहा/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चम्बल पुल होते हुए चम्बल पुल से ऊॅचापुल चैराहा होते हुए अपने गन्तब्य को जायेंगे।
D. जीरो जोन
1. वीआईपी कार्यक्रम के दौरान नैनीताल बैंक तिराहा से सौरव होटल तिराहा तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। इस बीच पड़ने वाले विभिन्न कटों से किसी भी प्रकार का वाहन मुख्य मार्ग में प्रवेश नहीं करेगा।
2. दोनहरिया तिराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा की ओर, पानी की टंकी तिराहा से कुल्यालपुरा चैराहा की ओर, कलावती चैराहा से कुल्यालपुरा चैराहा की ओर, तिकोनिया चैराहा से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चैराहा की ओर, डिग्री काॅलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चैराहा की ओर व महारानी होटल तिराहा से सरस्वती रैस्टोरेंट तिराहा की ओर ट्रेंन्डस कट से चंदन हॉस्पिटल की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।
E. जनसभा में सम्मिलित होने वाली बसों हेतु रूट प्लान एवं पार्किंग व्यवस्था
- बरेली रोड से रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें तीनपानी फ्लाईओवर से सिंधी चौराहा से रोडवेज से तिकोनिया में कार्यकताओं को उतारकर पार्किंग हेतु बरेली रोड गांधी इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
- रामपुर रोड से रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें आई०टी०आई० तिराहा से सिटी चौराहा होते हुए रोडवेज से तिकोनिया तिकोनिया में कार्यकताओं को उतारकर पार्किंग हेतु रामपुर रोड एच०एन० इंटर कॉलेज ग्राउण्ड में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
नोट-गांधी इंटर कॉलेज/एच० एन० इंटर कॉलेज पार्किंग भर जाने पर उक्त रोडों से आने वाली बसें उत्थान मंच हीरानगर में पार्क किया जायेगा।
- काशीपुर/ रामनगर/कालाढूंगी की ओर से रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें लालडॉट तिराहा से मुखानी चौराहा से पनचक्की रोड में पानी की टंकी/ श्यामा गार्डन में कार्यकताओं को उतारकर सेंकेट हार्ट स्कूल (52 सीटर) / के०एन०वी०एन० प्रथम / द्वितीय एवं रावत पार्किंग में (संगम बैंकेट हॉल के सामने) वाहनों को पार्क करेंगे।
नोट- उक्त पार्किंग भर जाने पर महिला डिग्री कॉलेज के पीछे खाली प्लाटिंग एरिया में वहनों को पार्क किया जायेगा।
- भीमताल / नैनीताल चोरगलिया / सितारगंज/ खटीमा की ओर से रैली में सम्मिलित होने वाली समस्त बसें नारीमन तिराहा से कॉलटैक्स तिराहा से हाईडिल तिराहा होते हुए आवास विकास तिराहा पर कार्यकर्ताओं को उतार कर एल०आई०सी० पार्किंग / गणपति बैंकेट हॉल/वुड पेकर/ हाईडिल तिराहा के पास टैंकर पार्किंग / सेंट पॉल स्कूल (52 सीटर) निकट शीशमहल में अपने वाहनों को पार्क करेंगे।
नोट-उक्त पार्किंगें भर जाने पर नगर निगम इंटर कॉलेज में वाहनों को पार्क किया जायेगा।

















