( चौघानपाटा अलमोडा़ में स्थित नगर निगम के पार्क में हुआ आयोजन)

Advertisement

अल्मोड़ा के चौघानपाटा, गांधी पार्क में स्थित लालता प्रसाद टम्टा बाल विनोद वाटिका में लोकपर्व हरेला की पूर्व संध्या पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप सेवा केंद्र अल्मोड़ा के तत्वाधान में पौंधारोपण किया गया। संकल्प लिया कि इन पौधों की देखरेख सिंचाई आदि की व्यवस्था समय-समय पर की जाएगी।

कहा कि प्रकृति को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण के लिए भारत सरकार तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा इको क्लब फॉर मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम, पेड़ मेरा मित्र नाम इत्यादि अनेकानेक कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इस वाटिका में सुबह शाम लोग टहलने आते हैं सुकून से बैठते हैं। बहुत पुराने समय से इस पार्क में गांधी जी की मूर्ति भी स्थापित की गई है।

इस पार्क में विभिन्न कार्यक्रम, समारोह आयोजित किए जाते हैं। संस्था के इस अभियान की सभी नगर वासियों ने प्रशंसा की।
पौंधारोपण में अजय तिवारी, मंजू जोशी,अमर सिंह नेगी, गुंजनेश्वरी वर्मा, सावित्री सांगा, डॉक्टर जे०सी० दुर्गापाल, सावित्री बिष्ट, लता साह, गीता अधिकारी, रजनी पंत, आशा साह, कमला वर्मा,कंचन वर्मा,मीनू साह, राधिका साह, सुनीता पाण्डेय, भागीरथी,कमला वर्मा, हेमेंद्र जोशी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad