( कार्यदायी विभाग लोक निर्माण विभाग, जल निगम के लिखित आश्वासन व जिला प्रशासन की तरफ से एसडीएम सदर के मौके पर आश्वासन पर ही , चक्का जाम से हटे विधायक व कांग्रेस जन। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा विधायक व कांग्रेस जन अपनी खिल्ली उड़वा रहे हैं।)

आज दिनांक 7.3.2024 को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार होटल शिखर के पास मुख्य सड़क पर माननीय विधायक अल्मोड़ा मनोज तिवारी जी के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जाखन देवी से धार की तूनी की ओर जाने वाला मोटर मार्ग धार की तूनी से रानीधारा साई बाबा मंदिर को जाने वाला लिंक मार्ग के दुर्दशा को लेकर धरना प्रदर्शन किया इस अवसर पर माननीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पूर्व में भी इस संबंध में अवगत करा दिया गया था लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण दोनों मोटर मार्गो की दुर्दशा ज्यूं की त्यूं बनी है।

जिससे दिन प्रतिदिन गाड़ियां रपट रही है एवं कई लोग चोटिल हो चुके हैं पूर्व में एक व्यक्ति की उनकी लापरवाही से मृत्यु हो चुकी है आज मुझे अपने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ धरने मैं बैठना पड़ा करीब ढाई घंटे धरना प्रदर्शन के बाद विधायक के आक्रोश के बाद विभाग की आलाअधिकारी वह उप जिलाधिकारी धरना स्तर पर पहुंचे जिसमें कार्यदायी संस्था पेयजल निगम व लोक निर्माण विभाग के आधा अधिकारियों के एक सप्ताह के भीतर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिखित आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी नगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक कुमार पांडे महेश आर्य दानिश खान किशन लाल राजन तिवारी प्रत्येशपांडे तारु तिवारी अख्तर हुसैन विनोद वैष्णव नीरज पवार निजाम कुरैशी सचिन आर्य रॉबिन भंडारी अरविंद रौतेला विनोद सिंह रौतेला राजन बाराकोटि गीता मेहरा ऋतिक नयाल सतीश पांडे राधा बिष्ट रमेश चंद्र आर्य रमेश सिंह राठौड़ शोभा जोशी तारा तिवारी राधा राजपूत बिपाशा गीता पांडे राधा टम्टा सूरज चंद शाह रमेश नेगी आनंद सिंह बगड़वाल सुनील कर्नाटक अमित जोशी हस कन्नवाल देव सिंह ,संजय रावत जगदीश देवी मनोज बिष्ट विक्रम सिंह रोहन आर्य कार्तिक शाह कृष्णा डटवाल विक्रम बिष्ट प्रेम प्रकाश जोशी पीतांबर भारत रमेश भाकुनी मणिराज माटेला शहाबुद्दीन हीरा सिंह बिष्ट अजीत टम्टा देवेंद्र लिस्ट अशोक पांडे राजेश शर्मा चंद किरण बिष्ट अमन अंसारी गोविंद सिंह मेहता टीटू बोरा स रौतेला राजेंद्र तिवारी परितोष जोशी मनोज सनवाल हिमांशु मेहता वकुल साह तरुण शाह मंजू कांडपाल दिनेश पिलख्वाल देवेंद्र बिष्ट डिंपल चंद्रप्रकाश जोशी संदीप बिष्ट त्रिलोचन जोशी संजय रावत देव सिंह चौहान महेंद्र बिष्ट राजेश अधिकारी जया जोशी भवन अधिकारी सतपाल प्रीति बिष्ट लता तिवारी राधा तिवारी कुंदन सिंह नेगी देव सिंह चौहान आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वहीं विधायक मनोज तिवारी व कांग्रेस जन की आज की कार्यवाही पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने बयान जारी कर कहा *सड़क सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ होने के बाबजूद विधायक और कांग्रेसियों का धरना जनता के साथ छलावा,धरना देकर जनता के समक्ष अपनी खिल्ली उड़वा रहे विधायक व कांग्रेसी-रमेश बहुगुणा*प्रैस को जारी एक संयुक्त बयान में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष अमित साह मोनू ने कहा कि आज पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के सहयोग से शिखर तिराहे से जाखन देवी रोड में सुधारीकरण का कार्य शुरू हो गया है।सड़क पर कंकड़ इत्यादि निर्माण सामग्री पड़ चुकी है और कार्य तेजी के साथ प्रारम्भ हो गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष मोनू साह

लेकिन अल्मोड़ा विधायक और विपक्षी पार्टी कांग्रेस जबरदस्ती इन मुद्दों को उछाल कर सस्ती लोकप्रियता बटोरने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग तब कहां थे जब यहां पर दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। उन्होंने कहा कि आज दो घंटे तक विधायक और कांग्रेसियों के द्वारा एल आर साह रोड और माल रोड में चक्काजाम कर दिया गया जिससे स्थानीय जनता की काफी फजीहत हुई।

उन्होंने कहा कि आज दो माह से विधायक और कांग्रेसियों को सड़क के सुधारीकरण और जनता की परेशानी याद नहीं आई लेकिन जैसे ही विगत दिवस कैलाश शर्मा के द्वारा अधिकारियों से बात करके कार्य प्रारम्भ करवाया गया तो विधायक और कांग्रेसी जनता को छलने के लिए धरने पर आकर बैठ गये।

उन्होंने कहा कि काम शुरू होने के बाद धरना करके कांग्रेस और विधायक ने मात्र अपनी खिल्ली उड़ानें का काम किया है।नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू ने कहा कि सभी जानते हैं कि आज से सड़क सुधारीकरण का कार्य प्रारम्भ हो चुका है।

उसके बाद भी जनता को परेशान करने के उद्देश्य से सड़कों पर जाम लगाकर विधायक और कांग्रेसी केवल जनता को परेशान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सारी हकीकत समझ चुकी है कि विधायक सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए जबरन सड़क जाम कर रहे हैं।

Advertisement