( सचिव मुख्यमंत्री /आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल दीपक रावत ने भी की थी, छापामारी सितम्बर माह में, अशरफ भाई चलाते मिले घर से ही तहसील, जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में भी मिली खामियां,)

https://himshikharexpress.com/jai-ho-kanungo-sahab-a-government-pressed-at-home/


उत्तराखंड राज्य की भृष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की सरकार में देवभूमि उत्तराखंड कुमाऊं के प्रवेश द्वार की हल्द्वानी तहसील आयी एक बार सुर्खियों में आ गयी है, विगत दिवस जिलाधिकारी नैनीताल के तहसील हल्द्वानी के औचक निरीक्षण में जो मामले देखने को मिला उससे एक सवाल ज्वलंत हो कर उभर रहा है आखिर कब रूकेगा अनियमितता यह सिलसिला हल्द्वानी तहसील में।

इसी क्रम में याद दिलाना चाहते हैं सचिव मुख्यमंत्री /आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल दीपक रावत ने भी सितम्बर माह में हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया, छापे की कार्यवाही में अशरफ भाई अपने घर से तहसील चलाते मिले, उनके घर में महत्वपूर्ण फाईलें आयुक्त नैनीताल ने बरामद की। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार हल्द्वानी का स्थानांतरण उच्य जांच के आदेश पारित किये आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल ने।
कुछ समय बाद फर्जी स्थायी निवास का मामला सुर्खियों में रहा।
विगत दिवस जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रायल के निरीक्षण में कर्मी नदारद बाहरी मुंशी सरकारी फाइलों के साथ मिलना एक गंभीर बात है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रायल ने जांच के आदेश दे दिये है, जो स्वागत योग्य कदम है।
अब देखना है कि यह सिलसिला हल्द्वानी तहसील में कब तक चलेगा, कब इन सब घटनाओं में लिप्त लोग पुलिस प्रशासन की गिरफ्त में आयेंगे

ADVERTISEMENTS Ad