अल्मोड़ा के मुख्य मार्गों पर वाहनों की चेकिंग, नियमों के उल्लंघन पर हो रही है पुलिस कीत्वरित कार्रवाई

(काली फिल्म पर थानाध्यक्ष धौलछीना का एक्शन उतरवाई गई काली फिल्म)

चंद्रशेखर घोडके वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देशों के अनुपालन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।थानाध्यक्ष धौलछीना श्री सुनील सिंह बिष्ट* वाहन चेकिंग के दौरान एक वाहन के शीशों पर काली फिल्म पाई गई, जिसे मौके पर ही हटाया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। चालक को भविष्य में यातायात नियमों के उल्लंघन न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
इस दौरान यातायात नियमो के उल्लंघन करने वाले 5 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध भी चालानी कार्रवाई की गई।

ADVERTISEMENTS Ad