( केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा विधायकों मेयर अजय वर्मा सहित भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में भाग लिया)

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नव-नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल के अल्मोड़ा आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ क्षेत्र की आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिससे पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सिकुड़ा बैंड, धारानौला से लेकर माल रोड अलमोडा़ तकएक विशाल एवं आकर्षक जुलूस निकाला गया। स्थानीय होटल में जिला अध्यक्ष महेश नयाल की अगुवाई में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि “गोविंद पिलख्वाल का लंबा संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यशैली पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। उनके नेतृत्व में जनसेवा के कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी तथा संगठन को भविष्य में इसका निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा।”
केंद्रीय राज्य मंत्री सांसद अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि “भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, योजनाओं और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। अल्मोड़ा जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा तथा उत्तराखंड में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।”
नव-नियुक्त दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का है। मैं पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा एवं क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कार्य करूंगा।”
उन्होंने आगे कहा कि “क्षेत्र की जनता, विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए मार्ग प्रशस्त हो सकें।”कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैंडा, मेयर अजय वर्मा, सहित भाजपा के प्रदेश स्तरीय, जनपद स्तरीय पदाधिकारियों के साथ साथ अनेक मोर्चा के पदाधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या उपस्थित दे कर भव्य आयोजन का परिचय दिया।

ADVERTISEMENTS Ad