(जनसुविधा बाधित करने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, निर्माण सामग्री हटवाकर मार्ग कराया साफ)

चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* के निर्देशन में जनसुविधा, यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।चौकी प्रभारी धारानौला श्री आनंद बल्लभ कश्मीरद्वारा पुलिस टीम के साथ धारानौला क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। ठेकेदार सिराजुद्दीन निवासी तल्ला दन्या, धारानौला द्वारा सड़क मार्ग पर निर्माण सामग्री रखकर अतिक्रमण किया गया था।तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए ₹10,000/- (दस हजार रुपये) का चालान किया गया। साथ ही सड़क मार्ग से निर्माण सामग्री हटाकर मार्ग को सुचारू कराया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad