( जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के पेरा लिगल वालिंटियरों ने कानूनी जानकारी के साथ साथ लोक अदालत की भी जानकारी दी।)

​उत्तरायण फाउंडेशन, ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा, हल्द्वानी, द्वारा अल्मोड़ा जनपद मुख्यालय के पपरशैली गांव में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के अध्यक्ष/ जिला जज श्री कांत पांडे और प्राधिकरण सचिव सिनियर सिविल जज अनामिका सिंह के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के पेरा लिगल वालिंटियरों ने स्वास्थ्य शिविर में आये ढेड़ सौ से अधिक ग्रामवासियों को कानूनी जानकारी दी साथ ही लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत के माध्यम से सुलह समझौता प्रक्रिया की जानकारी दी।


शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे लोगों को स्वास्थ्य के साथ-साथ कानूनी जागरूकता का लाभ भी प्राप्त हुआ।


उत्तरायण फाउंडेशन के महिपाल सिंह ने बताया कि इस स्वास्थ्य शिविर में लोगों को कानूनी जानकारी दी गयी। जिसके लिए उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व सहयोगी वरिष्ठ अधिवक्ता संजय कुमार अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।साथ ही कहा कि संस्था द्वारा भविष्य में भी निरंतर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad