पीएम जीबी पंत राजकीय इंटर कॉलेज खूंट अल्मोड़ा में 17 अप्रैल 2026 को वार्षिकोत्सव एवं पूर्व छात्र समागम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथिके रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इसके बाद विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत, कुमाऊनी लोक नृत्य और देशभक्ति गीत सहित विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।

इस अवसर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व छात्रों को भी सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इसके साथ ही विधायक के द्वारा शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में विधायक मनोज तिवारी ने छात्र-छात्राओं को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।विधायक मनोज तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए केवल पुस्तकीय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं होता,बल्कि अनुशासन, निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच भी उतनी ही आवश्यक है।कार्यक्रम में कुंदन राम,आनंद सिंह बिष्ट,डॉ. दीप चंद्र जोशी, विनोद तिवारी,चंदन भोज,सुंदर भोज,मीना देवी,किरण तिवारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति और पूर्व छात्र उपस्थित रहे।इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद,समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं,कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad