हल्द्वानी। उत्तराखंड में बीते कई घंटों से लगातार हो रही बारिश का असर अब स्पष्ट रूप से दिखने लगा है। नैनीताल जिले में बारिश के चलते संभावित बाढ़ और जलभराव की आशंका को देखते हुए पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। प्रदेश में बारिश जनित घटनाओं के समाचार सामने आ रहे हैं, जिसके मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी लगातार क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।

रविवार को सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ देवखड़ी, कलसिया, गोला पुल, गोला बेराज, बनभूलपुरा समेत अन्य संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस टीमों को लगातार सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए।

इधर नगर आयुक्त ऋचा सिंह भी मौके पर सक्रिय नजर आईं। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के साथ शहर के तीन पानी, देवखड़ी, कलसिया, रकसिया सहित अन्य जलभराव संभावित इलाकों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद नगर आयुक्त ने बताया कि फिलहाल अधिकांश क्षेत्रों में स्थिति सामान्य है, लेकिन बॉम्बे हॉस्पिटल के पास आवास विकास क्षेत्र में ड्रेनेज की कमी के कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है।

इस समस्या को देखते हुए वहां तत्काल प्रभाव से ड्रेन निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। नगर निगम की ओर से सफाई व्यवस्था, नालियों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे नालियों में कचरा न फेंके और किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें। आ

ADVERTISEMENTS Ad