(आज, मंगलवार प्रातः दस बजे अंतिम सांस ली)

Advertisement

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अल्मोड़ा की वरिष्ठ योग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी गंगा दीदी जी का आज ८६ बर्ष की आयु में निधन हो गया है।उन्होंने आज (मंगलवार) प्रातः दस बजे अंतिम सांस ली।

गंगा दीदी राजकीय बालिका इंटर कालेज चौखुटिया से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना में अमूल्य योगदान दिया उनके द्वारा अपने ही निवास स्थान से ईश्वरीय विश्वविद्यालय का संचालन किया।तथा वर्ष १९९५ में खंजानची मुहल्ला में उप सेवा केन्द्र का निर्माण कर गतिविधियों को आगे बढ़ाया। अविवाहित रहते हुए उनका समाजिक उत्थान में अविस्मरणीय व‌अनुकरणीय योगदान रहा है।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केन्द्र हल्द्वानी की प्रमुख शिक्षिका ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी ने अंतिम दर्शन कर पार्थिव शरीर पर संस्था का झंडा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।सायंकाल चार बजे स्थानीय विश्व नाथ मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। निर्वतमान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने शोक संवेदना व्यक्त कर कहा है अलमोडा़ ने एक महान आध्यात्मिक विभूति को खो दिया है, उनका अविस्मरणीय व‌ अनुकरणीय योगदान रहा है। गंगा जोशी दीदी के निधन पर संस्था के भाई बहनों ने शोक व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement