(जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पाण्डेय ने स्वयं आश्रम पहुंचकर किया अलंकरण, तथा बच्चों को प्रेरणा लेने को कहा)

भारत सरकार द्वारा अल्मोड़ा जनपद की प्रख्यात गांधीवादी समाजसेवी राधा बहन को दिए गए पद्मश्री सम्मान को औपचारिक रूप से उनके कौसानी स्थित लक्ष्मी आश्रम में प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य कारणों के चलते वे सम्मान ग्रहण करने दिल्ली नहीं जा सकी थीं। जिलाधिकारी अल्मोड़ा आलोक कुमार पाण्डेय ने स्वयं आश्रम पहुंचकर उन्हें यह सम्मान सौंपा।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने आश्रम में अध्ययनरत बालिकाओं से संवाद किया और उन्हें राधा बहन के विचारों और जीवन-शैली से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने की सीख दी।

उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूँ कि इस आश्रम से और भी पद्म पुरस्कार प्राप्त करने वाले निकलें, जो समाज सेवा और देशहित में उल्लेखनीय योगदान दें।”इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सी. एस. मर्तोलिया, तहसीलदार नेहा धपोला, जनमेजय तिवारी, जाने माने छायाकार थ्रीश कपूर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad