बहार मोरी सजनी, अवध में आयी बहार।

Advertisement

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा और समूचे कुमाऊँ की सबसे प्राचीन एवं ऐतिहासिक रामलीला — श्री नंदादेवी रामलीला का समापन राम राज्याभिषेक, रंगारंग कार्यक्रमों और पारितोषिक वितरण के साथ हुआ। श्री राम राज्याभिषेक के लोकगायक गोपाल चमयाल की टीम द्वारा लोक गीतों की प्रस्तुति दी गई। छोटे छोटे बच्चों द्वारा सुन्दर लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

लीला का उद्घाटन कमेटी के समस्त पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। कमेटी के अध्यक्ष और लाला बाजार वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह मेर ने सभी का धन्यवाद अदा किया गया। संचालन का दायित्व कमेटी के सचिव और नंदादेवी वार्ड के पार्षद अर्जुन सिंह बिष्ट ने निभाया।

रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रीराम स्तुति से हुआ। लीला प्रारंभ होने से पूर्व छोटे-छोटे बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सरस्वती का अभिनय जीविका पाठक ने किया, जबकि वंदना में हर्षिता पांडे, अंजलि थापा, कनिष्का पांडे, सृष्टि उप्रेती, कोमल कांडपाल, मानवी बोरा, काव्या कांडपाल ने अपनी प्रस्तुति दी।
राम द्रोण नेगी, लक्ष्मण- अविरल जोशी, सीता किरन परगाई, भरत सौम्या सनवाल, शत्रुघ्न आदित्य गुरुरानी और हनुमान की भूमिका हिमांशु परगाई ने निभाई।
पात्रों का मेकअप राजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पूजन और श्रीराम राज्याभिषेक नंदादेवी मंदिर के मुख्य पुजारी तारा दत्त जोशी ने संपन्न किया।
साज पर हारमोनियम में कमेटी के निर्देशक मोहन जोशी, तबले पर शेखर सीजवाली ने सहयोग दिया।इस मौके पर कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य व सहयोगी सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad