गरमपानी। मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। वही नेशनल हाइवे अल्मोड़ा रोड़ खैरना से आगे चमड़िया बैंड, बिहरिया बैंड में मलवा आने से सबह 10 बजे से बन्द है। वाहनो के आगे पीछे मलवा गिरने से लोग बीच मे फंस गए हैं। जिससे वाहन जगह जगह फंस गए हैं। यात्री परेशान हैं। वही दो घण्टे बीत जाने के बाद भी मौके पर जे सीबी मशीन मलवा हटाने नही पहुँच है।

मूसलाधार बारिश में लोगो को पहाड़ी से पत्थर मलवा गिरने का भय बना हुआ है। यात्री हेमा बिष्ट ने बताया कि मार्ग 10 बजे बन्द होने से फंसे है। लेकिन अब तक सड़क खुलवाने कोई नही आया। दोनो तरफ मलवा गिरा है। पहाड़ी के नीचे खड़े रहने से वहानो यात्रियों को खतरा बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad