साहित्यकारों को तथा साहित्यिक को एक मंच और एक पटल पर लाने के उद्देश्य से अल्मोड़ा में साहित्य मंच की स्थापना एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल एवं हेमा आर्या शिल्पी के संयुक्त प्रयास से आन लाइन गोष्ठी के माध्यम से की गयी जिसमें जाने माने साहित्यकार डाक्टर कपिलेश भोज, नीलम नेगी, डाक्टर दिलीप सिंह बोरा, प्रोफेसर आराधना शुक्ला, डाक्टर रमेश सिंह पाल, मीनू जोशी, वीना चतुर्वेदी वीणा, विपिन जोशी कोमल, उमा तिवारी, सोनू उप्रेती रतन सिंह किरमोलिया सहित अनेक साहित्यकारों ने भाग लेकर संस्थापक सदस्य का दायित्व लिया। संजय कुमार अग्रवाल ने बताया साहित्य मंच शीध्र साहित्य संरक्षण, साहित्य सृजन और साहित्यकारों को एक मंच पर लाने के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित करेगा