( अल्मोड़ा जनपद के विकासखण्ड धौलादेवी के महिलाओं के स्वयं सहायता समूह ने देहरादून में दस दिवसीय स्टाल लगा उत्तराखंड की एपण कला के उत्पादों की छ लाख से ज्यादा की ब्रिकी कर प्रथम स्थान प्राप्त किया)

Advertisement

देहरादून में आयोजित 10 दिवसीय सरस मेले (18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर, 2024) में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी के निर्देशन में अल्मोड़ा के विकासखण्ड धौलादेवी की ‘‘जय मॉ कालिका‘‘ महिला स्वयं सहायता समूह ने उत्तराखण्ड की परंम्परागत ऐपण कला और हस्तनिर्मित उत्पादों से धूम मचा दी। समूह ने 10 दिनों के भीतर 6 लाख रू0 से अधिक की बिक्री की जिससे उन्हें मेले में प्रथम स्थान प्राप्त मिला।

इस महिला समूह ने अपने स्टॉल में उत्तराखण्ड के लोक कला ऐपण से बनी पेटिंग्स, पारंपरिक आभूषण और खाद्य उत्पादों को प्रदर्शित किया, जिन्हें दर्शकों और खरीदारों का भरपूर प्यार मिला। इस सराहनीय उपलब्धि के लिए मा0 उत्तराखण्ड ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा समूह को सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर मा0 महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या ने समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह महिला सशक्तिकरण और स्थानीय कला को बढ़ावा देने का बेहतरीन उदाहरण है।

उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदांे और राज्यों के स्टॉल्स में ‘‘जय मॉ कालिका‘‘ समूह का स्टॉल सर्वाधिक बिक्री करने वाला रहा जो इस समूह की मेहनत और काबिलियत को दर्शाता है। इस पुरस्कार ने न केवल अल्मोड़ा बल्कि पूरे उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad