इसे दीपावली के त्योहार की वापसी कहें, या वीक एंड। भवाली गरमपानी मोटर मार्ग में आज सुबह से अनेक बार घंटों का जाम लग रहा है। यह क्यों समझ में नहीं आ रहा कि ऐसा अनियंत्रित यातायात क्यों है।

आखिर इतना वाहन कहां से आ रहा है। क्या पुलिस प्रशासन इसका जबाव दे सकती है। यह वीक एंड है या दीपावली की त्योहार की वापसी ।

अनियंत्रित यातायात क्या दुर्घटना का आमंत्रण नहीं है। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने की बहुत बात कर रही पर इस अनियंत्रित ट्रैफिक,व जाम से क्या संदेश जाएगा।

विगत कई दिनों से जाम चलते लोगों की देहरादून, दिल्ली, चंडीगढ़ आदि की बसें व‌ ट्रेनें छूट रही है। यह है विकास का सच्चा आईना खैरना से 5.30पर चली कार 7.00बजे तक भी भवाली नहीं पहुंच पायी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad