अल्मोड़ा : अल्मोड़ा में बंदरों के आतंक से परेशान लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे और दयाकृष्ण कांडपाल ने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में नगर मुख्यालय में बंदरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिसके कारण स्कूली बच्चे और राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ये बंदर घरों में भी घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि बाहरी जनपदों से सेंचुरी के नाम पर लाए जा रहे बंदरों की रोकथाम के लिए क्वारब पुल पर कड़ी चेकिंग की जाए। साथ ही, इस बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग को त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि बच्चों और बुजुर्गों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके और लोग भयमुक्त हो सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad