भट्ट जी ने गुरुवार को कालाढूंगी विधानसभा के चकलुआ में पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों द्वारा बताई गई समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल मौके पर ही दूरभाष से संबंधित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात श्री भट्ट ने चकलुआ में अयोध्या के भव्य राम मंदिर से आए अक्षत पूजन व वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। तत्पश्चात श्री भट्ट ने बंदरजूडा, बेलपडाव गुरुद्वारे में माथा टेक देश की सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad