( अविरत ज्ञापन दे प्रयास कर रहे थे कवींद्र)

जिला बार एसोसिएशन अलमोडा़ के उपाध्यक्ष कविंद्र पंत ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा है। जिला प्रशासन द्वारा नवीन कलैक्ट्रेट अल्मोड़ा के प्रांगण में सिमेंटेड बैंचें बनवाई गई हैं। कलैक्ट्रेट परिसर में सिमेंटेड बैंचें लगवाए जाने पर जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा के उपाध्यक्ष एडवोकेट कवीन्द्र पन्त ने जिलाधिकारी अल्मोड़ा का आभार व्यक्त किया है गौरतलब है कि कलैक्ट्रेट परिसर में सिमेंटेड बैंचों की स्थापना के लिए कवीन्द्र पन्त लंबे समय से प्रयासरत थे उन्होंने इसके लिए कई बार जिलाधिकारी अल्मोड़ा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया था जिसके बाद जिलाधिकारी अल्मोड़ा के निर्देश पर कलैक्ट्रेट प्रांगण में सिमेंटेड बैंच बनवाई गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad