समर्थ पोर्टल पर स्नातक कक्षाओं में प्रवेश को लेकर पंजीकरण प्रारंभ हो गए हैं। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं का समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण आरंभ हो गया है।

पंजीकरण 1 मई से 31 मई तक होंगे और पंजीकृत विद्यार्थियों के काउंसलिंग 1 जून से 20 जून तक संचालित होगी, यह जानकारी सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने दी है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर डी एस बिष्ट ने कहा कि समर्थ पोर्टल के लिंक https://ukadmission.samarth.ac.in/index.php/registration/user/register के माध्यम से स्नातक प्रथम सेमेस्टर-2024-25 के लिए प्रवेश आरंभ कर दिए गए हैं। विद्यार्थी स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पहले समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराएंगे।

कुलसचिव डॉ बिष्ट ने कहा कि शासन ने नए शैक्षिक सत्र को नियमित करने और शिक्षा की गुणवत्ता को ध्यान में रखकर शैक्षिक कैलेंडर जारी कर किया है। उन्होंने कहा कि समर्थ पोर्टल पर प्रवेश के लिए पंजीकरण लिंक के माध्यम से प्रवेश सुनिश्चित होंगे तथा सभी सम्बद्ध परिसरों/महाविद्यालयों को इससे संबंधित आदेश निर्गत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad