(भाजपा के पास कोई चुनाव वर्जन नहीं, कटोगे तो मरोगे, लव जेहाद,लैंडजैहाद, के सत्ता धारी चुनाव प्रचार में हैं, विपक्ष के साथ भेदभाव भाजपा की नीयत है)

Advertisement

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा ने आज एक प्रैस वार्ता के दौरान भाजपा पर जम कर वार किया।उन्होंने कहा स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा का कोई साफ वीजन‌ नहीं है, कटोगे मरोगे, लव जेहाद जैसे मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है, उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष कर कहा जो महिलाओं के हित और कल्याण की बात करते हैं देश में उनके विधायक नेता महिला अपराध में लिप्त है, जमानत पर हैं।

उत्तराखंड में अंकिता काण्ड, चम्पावत, सल्ट कांड बानगी है। परीक्षा पेपर लीक, भर्ती घोटाला, पटवारी परीक्षा में जो हुआ उससे सब वाकिफ हैं।अल्मोड़ा में डी डी ए समाप्त न करने पर साफ बोले हमें कमेटी से धोखा मिला‌ है।

डी डी ए कमाई का धंधा बन रह गया है। उन्होंने कहानगर निगम ,नगर पालिका को अपने पैरों पर खड़ा करना होगा।जिसके लिए हमारे पास पूरा होमवर्क है, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के अनुभव, मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा।

अल्मोड़ा नगर निगम पर कांग्रेस पार्टी का वर्जन साफ करते हुए कहा, पेयजल, स्वास्थ्य, स्वच्छता, विद्युत, पार्किंग, जाम से निजात, भवन कर राहत आदि प्राथमिकता होगी।

प्रदेश की सांस्कृतिक व धार्मिक नगरी के रूप में अल्मोड़ा को विकसित किया जायेगा। पार्टी छोड़ जाने वालों पर कहा स्वार्थ हावी हो गया चले गये, पार्टी ने पूरा मान सम्मान दिया। कांग्रेस मजबूत है स्थानीय निकाय विधानसभा चुनाव में बहुमत सरकार की बानगी होगी।इस मौके पर भाजपा नेता अजीत कार्की, जिनका परिवार जनसंघ से जुड़े थे ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

आज की प्रैस वार्ता में बारामंडल विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज गुड्डू, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, अमन अंसारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आंनद सिंह बगडवाल सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Ad Ad Ad