प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भारत सरकार से इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटिनेंस के अंतर्गत चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य एवं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फास्ट्रक्चर मिशन-1.0 योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य मतदेय, चिकित्सा तथा लोक स्वास्थ्य पर पूँजीगत परिव्यय के अंतर्गत नया लेखाशीर्षक खोलने की अनुमति के साथ केंद्रांश के सापेक्ष राज्यांश के रूप में कुल 13.48 करोड़ राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत 21 अशासकीय महाविद्यालयों में कार्यरत कार्मिकों के वेतन आदि के भुगतान चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में ₹ 155.38 करोड़ के सापेक्ष अवशेष धनराशि ₹77.69 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला की ग्रामसभा दर में आंतरिक संपर्क मार्ग का निर्माण किए जाने हेतु ₹ 93.08 लाख, जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा के शिव मंदिर अंजनिया में सौन्दर्यीकरण, सुरक्षा एवं बाउंड्रीवाल निर्माण हेतु ₹10.00 लाख, जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ में भूमिया मंदिर गैंठन से काल्सिन मंदिर एवं खूनी गांव तक सड़क निर्माण (प्रथम चरण) में किए जाने हेतु ₹92.32 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अंतर्गत बागेश्वर पिण्डारी ग्लेशियर ट्रैक रूट में पर्यटक आवास गृह फुरकिया के मरम्मत एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹04.44 करोड़ तथा जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वाराखाल/एकेश्वर विकासखण्ड के अंतर्गत सतपुली बैराज के निर्माण हेतु पुनरीक्षित लागत में सम्मिलित स्लोप प्रोटेक्शन के कार्यों हेतु ₹04.89 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य सेक्टर-फ्लड प्लेन जोनिंग का कार्य के अंतर्गत कंसलटेंसी वर्क फॉर फ्लड प्लेन जोनिंग इन रिवर शारदा (काली) योजना हेतु ₹47.31 लाख के अनुमोदन के साथ ही केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि योजना के अन्तर्गत स्वीकृत कुल 09 कार्यों हेतु ₹288.41 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में ₹ 115.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad