(शचि शर्मा सिनियर सिविल जज सचिव सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने बारिकियों के साथ साईबर अपराध व उनसे बचने को समझाया)

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा 15 फरवरी 2024 से 29 फरवरी 2024 तक समस्त जनपद अल्मोड़ा में चलाए जा रहें साइबर क्राइम, आनलाइन फ्राड व सोशल मीडिया स्कैम के सम्बन्ध में जागरूकता अभियान के अनुक्रम में दिनांक 29/02/2024 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया व समस्त छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया घोटाले की घटनाएं, नालसा (गरीबी उन्मूलन का प्रभावी कार्यान्वयन) योजना, 2015, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यो,गरीबी उन्मूलन के तहत केंद्रीय/राज्य कल्याण योजनाओं, ई-ट्रू कॉपी मॉड्यूल, ई-सेवा केंद्र, मामलों की ई-फाइलिंग, PoSH अधिनियम, सभी स्तरों पर पूर्ण और समान प्रतिनिधित्व और भागीदारी और सभी महिलाओं और लड़कियों के सशक्तिकरण, नालसा( नशीली दवाओं के दुरूपयोग से पीडितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन योजना) 2015, दिव्यांगजन कौशल विकास और दिव्यांगजन रोजगार सेतु एप,जरूरतमंद व्यक्तियों/वादियों/आम लोगों को ऑनलाइन कानूनी सेवाएं हेल्पलाइन नंबर-15100, नालसा के वेब पोर्टल LSMS, LAIS एवं वेब साइट आदि की जानकारी दी गई तथा 09.03.2024 को आगामी लोक राष्ट्रीय लोक अदालत के विषय में बताया गया। इस शिविर में प्रधानाचार्य श्री उदय राज सिंह व अन्य अध्यापकगण व पैरा लीगल वालियंटर भावना आर्या उपस्थित रहीं।

Advertisement