अल्मोड़ा के रसायन विज्ञान के जाने माने शिक्षक तारा प्रसाद जोशी “टीपी”सर नहीं रहे। राजकीय इंटर कालेज अलमोडा़ में वर्ष उन्नीस सौ अस्सी के दौरान के रसायन विज्ञान के प्रवक्ता तारा प्रसाद जोशी “टीपी”सर नहीं रहे।

आज तड़के उनका हल्द्वानी में निधन हो गया। उनके निधन के समाचार से समूचे उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश में शोक की लहर है। जिसने भी यह समाचार सुना विश्वास नहीं हुआ।

तारा प्रदेश जोशी एक सख्त अध्यापक के रूप में ख्याति प्राप्त थे, उनका पढ़ाने का एक अलग अंदाज था, उनके विद्यार्थी प्रतिष्ठित पद पर पहुंचे।

प्रतियोगी परीक्षा में तैयारी कराने का एक अजीब अंदाज रहा । स्व जोशी की आत्मा को परमात्मा अपने चरणों में स्थान दें, तथा परिजनों यह दुखद समय में शक्ति प्रदान करें हिम शिखर संदेश परिवार उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad