गरमपानी– भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के दोपाखी में आज सुबह अल्मोड़ा से बरेली तथा हलद्वानी से रानीखेत जा रही कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमे दोनो वाहनो के पचखरे उड़ गए।

वही घटना के बाद वाहनो में बैठे 8 लोग के बीच चीख पुकार निकल गयी, अलग अलग वाहनो में बैठे 2 लोग मामूली चोटिल हो गए तथा मार्ग में लम्बा जाम लग गया।

घटना के बाद इसकी सूचना खैरना चौकी को दी गयी, जिसमे चौकी इंचार्ज दिलाओ कुमार द्वारा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचा गया। जिसके बाद वाहन यात्रीयो तथा पुलिस की मदद से दोनो वाहनो को किनारे किया गया जिसके बाद यातायात को पूर्ण रूप से सुचारू किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad