भवाली: भवाली में एक नाबालिग युवती के गर्भवती होने के मामले ने अब उग्र रूप ले लिया है। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का धैर्य जवाब दे गया। गुरुवार को भारी संख्या में आक्रोशित लोगों ने एकजुट होकर भवाली कोतवाली का घेराव किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।

​प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग के साथ जघन्य अपराध किया है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है। उत्तेजित भीड़ ने मांग की कि आरोपी युवक का मुंह काला कर उसे बाजार में घुमाया जाए और उसके अवैध ठिकानों पर ‘बुलडोजर’ चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही, परिजनों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ जांच की मांग उठाई गई है।

​प्रदर्शनकारियों ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द कठोरतम सजा सुनिश्चित नहीं की, तो यह जन-आंदोलन और भी उग्र होगा। फिलहाल क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और अधिकारी शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad