अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में दरक रही पहाड़ी से भारी भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई। मलबा व बोल्डर हाईवे तक पहुंचने से दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस प्रशासन ने रुट डायवर्ट कर दिया। लगातार पत्थर गिरने से लोडर मशीन चालकों को भी मलबा हटाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम तक मलबा हटाने का कार्य जारी रहा।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में स्थिति लगातार बिगड़ते जा रही है। खतरनाक हालत में पहुंच चुकी पहाड़ी से आए दिन भूस्खलन होने से दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है। शनिवार को दोपहर तकरीबन एक बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन होने से बोल्डर व पत्थर हाईवे तक पहुंच गए। आवाजाही ठप होने से दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।यात्री वाहन जहां-तहां फंस गए। सूचना पर लोडर मशीन मौके पर पहुंची। लगातार मलबा व पत्थर गिरने से मशीन चालकों को भी मलबा हटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अहतियातन खैरना से वाया रानीखेत होते हुए रुट डायवर्ट कर दिया। वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय कर गंतव्य को रवाना होना पड़ा। शाम सात बजे तक मलबा नहीं हटाया जा सका। रविवार को मलबा हटाने का कार्य दोबारा शुरु होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad